शुक्रवार, 11 जुलाई 2008

अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया को मातृ शोक

अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया को मातृ शोक

 

ग्वालियर दिनांक 10 जुलाई 2008-  नगर निगम के अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया की माताजी श्रीमती सिध्दवती देवी पत्नि श्री नरोत्तम सिंह का आज निधन हो गया। वे 92 वें वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुरार स्थित शमशान घाट में वैदिक परम्परा अनुसार किया गया। वे अपने पीछे 3 पुत्र 6 नाती 3 नातिनी व 3 पडपोते छोड़कर गई। उनके बड़े पुत्र देवेन्द्र सिंह भदौरिया स्थानीय टैगौर हायर सेकेण्ड्री स्कूल के रिटायर्ड प्राचार्य हैं तथा छोटे पुत्र योगेन्द्र सिंह भदौरिया वर्तमान में अधीक्षक, भू-अभिलेख, मोतीमहल में पदस्थ है। उनकी अंतिम यात्रा में नगर निगम के सभी विभागों अधिकारी/कर्मचारी, पार्षदगण तथा अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: