बी.पी.एल. में आवेदनकर्ता को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन करना होगा
ग्वालियर दिनांक 15.01.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाये जा रहे बी.पी.एल. सर्वेक्षण अभियान में केवल उन आवेदनपत्रों की जांच 17 जनवरी तक की जावेगी, जिन आवेदनपत्रों को कलेक्टर कार्यालय से निगम के उपायुक्त कार्यालयों पर भेजा गया है। उक्ताशय के निर्देश अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा आज निगम के बी.पी.एल. सर्वेक्षण के लिये चलाये जा रहे अभियान से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिये।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि बी.पी.एल. के नये आवेदकों को अपने आवेदन स्वयं उपस्थित होकर क्षेत्रीय कार्यालयों पर जमा कराने होंगे ताकि आवेदन में यदि कोई कमी है तो उसकी पूर्ति तत्काल स्थल पर ही की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश कि बिना आवेदनकर्ता के कोई भी आवेदन स्वीकार न करें तथा इन आवेदनों की जांच कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत प्रांरभ की जावेगी।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें