सोमवार, 12 जनवरी 2009

ग्राम सिरोल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

ग्राम सिरोल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

ग्वालियर 11 जनवरी 09  जिला न्यायाधीश, ग्वालियर श्री ए के. मिश्रा के मार्गदर्शन में 9 जनवरी को ग्राम सिरोल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे ग्रामीणों को संबोधित करते हुये श्री अरुण प्रधान, जिला विधिक सहायता अधिकारी, ने विधिक सहायता, लोक अदालत योजना, विवाद विहीन ग्राम योजना, बाल विवाह अवरोध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि की जानकारी दी। श्रीमती माला रानी दुबे अधिवक्ता द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओ के संरक्षण कानून के बारे में जानकारी दी गयी। श्री शंकर राम रखियानी अधिवक्ता द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी गई। श्री वीएस निमोरिया एडवोकेट द्वारा भरण पोषण के संबंध में विस्तार से बताया ।      श्री वीएस कुशवाह पंचायत निरीक्षक द्वारा कृषि श्रमिकों के कल्याण के योजनाओं की जानकारी दी गई । इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपचं श्री डोंगर सिंह मंडेलिया, उप सरपंच श्री पूरन सिंह यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे । आभार प्रदर्शन श्री डोंगर सिंह मंडेलिया द्वारा किया गया ।

       जिला न्यायालय परिसर में 9 जनवरी को ही जिला न्यायाधीश श्री ए के मिश्रा के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें फौजदारी, मोटरयान दुर्घटना क्लेम एवं लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित 18 प्रकरणों का निराकरण किया गया । मोटरयान दुर्घटना क्लेम के तीन प्रकरणों में 2 लाख 6 हजार रूपये की राशि अवार्ड के रूप में स्वीकृत की गई ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: