शनिवार, 24 जुलाई 2010

जिले में करीबन 179 मिमी वर्षा

जिले में करीबन 179 मिमी वर्षा

ग्वालियर 23 जुलाई 10 जिले में अब तक 178.9 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। यह वर्षा एक जून से 23 जुलाई को प्रात: 8 बजे तक की अवधि में दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 195.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।

       अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि जिले के विकासखण्ड मुरार के अन्तर्गत 23 जुलाई तक 214.1 मिमी औसत वर्षा हुई है। इस अवधि में विकासखण्ड घाटीगांव (बरई) में 231 मिमी., डबरा में 108 मिमी. व विकासखण्ड भितरवार में 164.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

       उल्लेखनीय है कि जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी है। बीते वर्ष जिले में 710.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: