गुरुवार, 10 जुलाई 2008

जिले में अभी तक 384 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 384 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

सर्वाधिक 432 मिलीमीटर वर्षा भितरवार में रिकार्ड

 

ग्वालियर 9 जुलाई 08 । जिले में 1 जून 08 से अभी तक 384 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई । सर्वाधिक 432 मिलीमीटर वर्षा भितरवार तहसील में दर्ज हुई है ।

       अक्षीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरार तहसील में 423.8 मिलीमीटर घाटीगांव में 347 और डबरा तहसील में 333.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। 9 जुलाई की सुबह तक मुरार तहसील में 32.5 मि.मी. घाटीगांव में 17 मि.मी. और डबरा में 2 मिलीमीटर वर्षा अंकित हुई ।

       पिछले वर्ष इसी अवधि में मुरार में 103.5 मिलीमीटर घाटीगांव में 159 डबरा में 107.2 और भितरवार में 93.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: