रविवार, 13 जुलाई 2008

निगम में जन समस्या निवारण शिविर लगाया

निगम में जन समस्या निवारण शिविर लगाया

ग्वालियर दिनांक 11 जुलाई 2008-  उपायुक्त एवं राजस्व प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 2, 3, 4, 5 एवं 10 के नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिये आज उपायुक्त कार्यालय ग्वालियर पर एक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में नागरिकों द्वारा लिखित शिकायतों के 30 आवेदन प्रस्तुत किये गये हैं जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया। शेष शिकायतों के निवारण हेतु संबंधित विभागाधिकारियों को तीन दिवस में निवारण कर शिकायतकर्ता को सूचित किये जाने की हिदायत दी गई।

      महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के निर्देशों पर नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिये लगाये गये इस शिविर में नगर निगम के विभिन्न विभागों के कैम्प लगाये गये जिनमें प्रमुख रूप से मदाखलत, पी.एच.ई., जनकार्य, सफाई, स्वास्थ्य, सम्पत्तिकर, राजस्व, जनकल्याण योजना से संबंधित गरीबी रेखा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे ।

      शिविर में ग्वालियर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षद देवेन्द्र सिंह तोमर, जगदीश पटेल, सुरेन्द्र सिंह चौहान, महेश गौतम, विधायक प्रतिनिधि श्याम गौर, मान सिंह राजपूत उपस्थित हुये तथा अपने वार्डों की समस्याओं के विषय में विभिन्न अधिकारियों से चर्चायें की।

      शिविर में जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्टे्रट शिवराज सिंह वर्मा, उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त गुलाबराव काले, उपयंत्री केशव सिंह चौहान, सिटीप्लानर विष्णु खरे, मदाखलत प्रभारी सत्यपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी कन्हैयालाल कुशवाह, अशोक खर,े बांगड़े, विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के वसूली प्रभारी हरिमोहन शर्मा, महेश कुशवाह, रमेश शार्मा, निगम पटवारी गजराज सिंह, जलप्रदाय उपखण्ड ग्वालियर के सहायकयंत्री एस.पी. श्रीवास्तव, उपयत्री एम.एल. शर्मा, दीपक उफाले, आलोक त्रिपाठी, पंकज मल्होत्रा, विष्णु पाल, सुधीर शर्मा, अनूप कुशवाह उपस्थित हुये।

      कैम्प में राजस्व निरीक्षक दीवान सिंह परमार के अनुपस्थित होने से उन्हें कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। निगम का अगला शिविर दिनांक 18.07.2008 को उपायुक्त कार्यालय लश्कर पूर्व पर लगाया जावेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: