सुरक्षा समिति की बैठक 12 जनवरी को
ग्वालियर 10 जनवरी 09। लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक-एक में सुरक्षा समिति गठित की गई है। इस समिति मे निर्माण कर्मचारियों को प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है। सुरक्षा समिति की पहली बैठक 12 जनवरी को रखी गई है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-एक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सुरक्षा समिति मे सर्वश्री पी एस. सिकरवार, करन सिंह खरे, विनोद सिंह राठौर, रविन्द्र प्रताप सिंह व राजू पाल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें