शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

माइक्रो लीगल लिटरेसी कैम्प 18 जनवरी को

माइक्रो लीगल लिटरेसी कैम्प 18 जनवरी को

ग्वालियर, 15 जनवरी 09 / म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं संत्र न्यायाधीश श्री ए.के.मिश्रा के मार्गदर्शन में 18 जनवरी 09 को प्रात: दस बजे दादाजी धाम, धर्मपुरी ग्वालियर में माइक्रो लीगल लिटरेसी कैम्प का आयोजन किया जायेगा । शिविर में नि:शुल्क कानूनी सहायता, जन्म एवं मृत्यु का पंजीयन, दुर्घटना प्रकरण, यातायात नियम, चिकित्सा विभाग से संबंधित कानून तथा अन्य स्थानीय मुद्दों एवं समस्याओं पर कानूनी जानकारी दी जायेगी ।

       शिविर के लिये एक समिति का भी गठन किया गया है । जिसमें न्यायिक अधिकारी के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अरविन्द्र कुमार जैन, अधिवक्ता सदस्यों के रूप में श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्री पुनीत कोहली, श्री सुरेन्द्र खरे, बार्ड मैम्बर सदस्य के रूप में श्री सुधीर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में श्री प्रवीण अग्रवाल एवं शिक्षाविद के रूप में प्रोफ्रेसर श्री बी.के.श्रोती को मनोनीत किया गया है । कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कानूनी जानकारी प्राप्त करने को नागरिकों से कहा गया है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: