एक क्विंटल मछली तथा 100 मुर्गे जप्त की गई।
ग्वालियर दिनांक- 13.04.2010- शहर के विभिन्न बाजारों में बिना अनुमति बिक रहे अमानक मीट, मछली एवं चिकन को आज नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जप्त कर चिड़ियाघर भिजवाया गया तथा विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार के अमानक पदार्थ की बिक्री न करे जिससे आमजन के स्वास्थ्य को खतरा रहे।
निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार शहर में बिना अनुमति बिक रहे अमानक मीट मछली विक्रेताओं के यहां छापामार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत आज स्वास्थ्याधिकारी डॉ. ओ.पी. कौरव के नेतृत्व में आज शाम बसंत टॉकीज के सामने ठाटीपुर में मीट, मछली एवं चिकन विक्रेताओं के यहां छापा मार कार्यवाही की गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा लगभग 1 क्वंटल मछली तथा 100 मुर्गे एवं अन्य सामग्री जप्त करने की कार्यवाही की गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान मछली विक्रेता रामसेवक पुत्र मनोहर की दुकान से 20 किलो मछली, सिकंदर पुत्र बाकेलाल, रहीस कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी, की दुकान से मछली, दयाल मीट शॉप के यहां से मछली एवं लगभग 100 मुर्गे तथा मांस मछली काटने की सामग्री जप्त की गई।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से भागीरथ शर्मा, मनीष पाराशर एवं मदाखलत की ओर से श्याम शर्मा एवं ज्ञान सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें