सोमवार, 26 अप्रैल 2010

अतिक्रमण हटाने गए मदाखलत दल पर हमला, एक पुरुष तथा एक महिला कर्मचारी घायल

अतिक्रमण हटाने गए मदाखलत दल पर हमला, एक पुरुष तथा एक महिला कर्मचारी घायल

ग्वालियर दिनांक- 25.04.2010-   नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर को साफ व स्वस्च्छ रखने के उददेश्य से लगातार अतिक्रमण हटााओं अभियान चलाया जाता है इसके तहत ही आज निगम का मदाखलत दस्ता पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के पत्र के आधार पर नया बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिकमण हटाने पंहुचा तथा मदाखलत कर्मियों ने जैसे ही अपना कार्य करना शुरु किया कि क्षेत्र के सभी ठेले वालों ने एकत्रित होकर मदाखलत कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में मदाखलत के एक पुरुष कर्मचारी तथा एक महिला कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए।

       मदाखलत अधिकारी दिग्विजय ंसिह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पत्र लिखकर नया बाजार क्षेत्र से अक्रिमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज मदाखलत दस्ता सुबह जैसे ही नया बाजार पंहुचा तथा अस्थाई अतिक्रमण कर रहे ठेले वालों को हटाने की कार्यवाही करने लगा कि सभी ठेले वालों ने एकत्रित होकर मदाखलत कर्मियों पर हमला बोल दिया तथा मदाखलत में कार्य करने वाले नरेन्द्र दुबे को दबोच लिया एवं उसके साथ मारपीट करने लगे जैसे ही उसे बचाने महिला कर्मचारी रानी कुशवाह पंहुची तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे उसकी उंगली कट गई। इसके बाद मदाखलत कर्मचारी वहां से लौट आए तथा पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा। फिलहाल घायल कर्मचारियों का मेडीकल करा दिया गया है तथा वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर अतिक्रमण कारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जाएगी। अतिक्रमण हटाने गए मदाखलत दल के साथ हुजरात पुलिस थाने का बल भी साथ में था।   

 

कोई टिप्पणी नहीं: