रविवार, 25 अप्रैल 2010

जिले में नामांतरण के पाँच हजार 512 प्रकरणों का निराकरण

जिले में नामांतरण के पाँच हजार 512 प्रकरणों का निराकरण

ग्वालियर 24 अप्रैल 10। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के तहत ग्वालियर जिले में विवादित नामान्तरण के 450 प्रकरणों का तथा अविवादित नामान्तरण के 5062 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस प्रकार कुल 5 हजार 512 नामान्तरण प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

       अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय अनुसार जिले में विवादित नामान्तरण के कुल 722 प्रकरण दर्ज थे जिनमें से 450 का निराकरण कर दिया गया है। ग्वालियर तहसील में कुल दर्ज 455 प्रकरणों में से 323 का निराकरण किया गया है। डबरा तहसील में 165 प्रकरणों में से 81, भितरवार में 63 प्रकरण में से 19 प्रकरण तथा चीनौर में 39 प्रकरणों में से 17 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

       अविवादित नामान्तरण के जिले में कुल 5 हजार 154 प्रकरण दर्ज किये गये जिनमें से 5 हजार 062 का निराकरण किया गया है। तहसील ग्वालियर में 2 हजार 687 में से 2 हजार 614 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। तहसील डबरा में एक हजार 642 में से सभी एक हजार 642 का निराकरण किया गया है। तहसील भितरवार में दर्ज 500 प्रकरण में से सभी का निराकरण किया गया तथा चीनौर में 325 प्रकरणों में से 306 का निराकरण किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: