गुरुवार, 29 अप्रैल 2010

प्रतिदिन दिया जायेगा शहरवासियों को पानी : निगमायुक्त

प्रतिदिन दिया जायेगा शहरवासियों को पानी : निगमायुक्त

तिघरा जलाशय में 8 अगस्त 2010 तक पानी उपलब्ध

ग्वालियर दिनांक-27.04.2010 -  शहर को पानी सप्लाई करने के लिये तिघरा में पर्याप्त मात्रा में कच्चा जल उपलब्ध है। उक्ताशय की जानकारी निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा द्वारा आज तिघरा में उपलब्ध कच्चे जल की समीक्षा करते हुये दी गई। बैठक में कार्यपालनयंत्री जल संसाधन हेमंत खरे तथा पीएचई के कार्यपालनयंत्री श्री गौड़ द्वारा आज दिन भर पेयजल की उपलब्धता पर किये गये अध्ययन के उपरांत बताया गया कि तिघरा में वर्तमान में 915 एम.सी.एफ.टी. पानी उपलब्ध है जो आगामी 8 अगस्त तक प्रतिदिन पेयजल सप्लाई किये जाने के बाद भी शहर को पेयजल उपलब्ध कराये जाने के लिये पर्याप्त हैं

       उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई गलत जानकारी के कारण नागरिकों में पेयजल की उपलब्धता को लेकर चिंता का माहौल बना। कार्यपालनयंत्री पीएचई श्री गौड़ द्वारा बताया गया कि संयुक्त निरीक्षण्ा में पाया गया कि वर्तमान में उपलब्ध 915 एम.सी.एफ.टी. पानी में से प्रतिदिन जल संसाधन विभाग द्वारा नगर निगम को 5.9 एम.सी.एफ.टी. पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा 31 जुलाई 2010 तक 840 एम.सी.एफ.टी. पानी की आवश्यकता होगी। निगमायुक्त ने कहा कि जल संसाधन विभाग की गलत बयानी के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। अत: फिलहाल नगर निगम प्रशासन द्वारा एक दिन छोड़कर पानी दिये जाने का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: