शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न: 14 प्रकरण निराकृत

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न: 14 प्रकरण निराकृत

ग्वालियर 15 अप्रैल 10। जिला प्रशासन, जिला पंचायत एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जिला पंचायत परिसर में किया गया। अपर कलेक्टर श्री आर के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। शिविर में आयुक्त नगर निगम श्री पवन शर्मा द्वारा भी नगर निगम से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया है। इसके अलावा एस डी एम. ग्वालियर श्री आदित्य सिंह तोमर, एसडी एम. भितरवार श्री शिवराज सिंह वर्मा तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

       अपर कलेक्टर श्री आर के. मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक दो माह में जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है। ग्वालियर जिला मुख्यालय पर आयोजित किये जाने वाले शिविर नगर निगम तथा जिला पंचायत के द्वारा भी सक्रिय भागीदारी निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ग्रामीण अंचल में जनपद पंचायत स्तरीय जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

       जिला पंचायत परिसर में आयोजित शिविर में माँग से संबंधित 07 तथा शिकायतों से संबंधित 7 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 3 उद्योग विभाग से संबंधित एक, मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल से संबंधित तीन जिला पंचायत से संबंधित एक, जनपद पंचायत घाटीगांव से संबंधित दो मांगों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत से संबंधित चार, जनपद पंचायत मुरार में 2 तथा नगर निगम से संबंधित एक शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया।

       शिविर में प्रारंभ में जिलाधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

 

कोई टिप्पणी नहीं: