जनकल्याण शिविर आज
ग्वालियर दिनांक-14.04.2010- आमजनों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेशसरकार के निर्देशानुसार 15 अप्रेल 2010 को लोक जनकल्याण शिविर का आयोजन जिला पंचायत परिसर थाटीपुर में किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंसिह चौहान की मंशानुरुप प्रदेश के प्रत्येक आमजन की समस्याओं के तत्काल व एक स्थान पर सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश में लोक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाता है जिसके तहत कल 15 अप्रेल 2010 को आयोजित शिविर में सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर एकत्रित होकर लोगों की समस्याएं सुनेगें तथा उनका यथा शीघ्र निराकरण किया जाएगा।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें