नगर विकास के लिये नगर निगम संकल्पित : महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता
मुरार में सड़क भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर दिनांक- 13.04.2010- नगर के विकास का दायित्व नगर निगम पालिका का होता है लेकिन इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक होती है इसलिये शहर के प्रत्येक नागरिक को शहर विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिये तथा नगर निगम ग्वालियर भी नगर विकास के लिये संकल्पित हैं।
यह विचार महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा आज हरिहर निवास द्विवेदी की गली मुरार में पांच लाख रू. की लागत से बनने वाली सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य महेश गुप्ता एवं क्षेत्रीय पार्षद अनुराधा धर्मेन्द्र राणा प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने आमजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि विकास का जो क्रम प्रांरभ हुआ है वह अब अनवरत गति से जारी रहेगा तथा शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास की धारा बहेगी। क्षेत्र के विकास में क्षेत्रीय पार्षद की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। इससे पूर्व सड़क का भूमि पूजन मंत्रोचार के साथ महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं एम.आई.सी सदस्य महेश गुप्ता तथा क्षेत्रीय पार्षद अनुराधा राण्ाा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव एवं अनेक नागरिकजन उपस्थित थे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें