नि:शक्त जनों के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण
ग्वालियर 15 अप्रैल 10। विकलांग कल्याण संघ द्वारा नि:शक्तों के पुनर्वास हेतु व्यावसायिक गतिविधियों के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र 20 जून तक संघ के इंदौर कार्यालय में प्रेषित करना होंगे।
संघ द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण, आफसेट प्रिंटिंग, सिलाई जरदौजी के कार्य हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। अधिकतम जानकारी के लिये संघ के चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा, सुखलिया इंदौर से संपर्क किया जा सकता है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें