गुरुवार, 14 अगस्त 2008

जिले में अब 650.4 मिमी औसत वर्षा , 87.73 प्रतिशत खरीफ बोनी पूर्ण

जिले में अब 650.4 मिमी औसत वर्षा , 87.73 प्रतिशत खरीफ बोनी पूर्ण

ग्वालियर 13 अगस्त/08। जिले में 1 जून 08 से अभीतक 650.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है अच्छी वर्षा होने पर जिले में लक्ष्य की तुलना में खरीफ वोनी का कार्य 87.73 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिले मे इस वर्ष एक लाख 17 हजार 900 हैक्टेयर क्षेत्र में खरीफ वोनी का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसमें से अभी तक एक लाख 3 हजार 434 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी कार्य पूर्ण कर लिया है। जो लक्ष्य का 87.73 प्रतिशत है

       जिले में जून 08 से अभी तक 650.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है सर्वाधिक 751.7 मिमी वर्षा मुरार क्षेत्र में दर्ज की गई है। भितरवार में 662 घाटीगांव में 653 और डवरा तहसील में 535 मिमी वर्षा हुई है। जिले में खरीफ फसल अभियान के तहत 28 हजार 546 हेक्टेयर क्षेत्र में धान 13 हजार 855 क्षेत्र में ज्वार, 13 हजार 50 हेक्टेयर क्षेत्र मे बाजरा , एक हजार 420 हैक्टेयर क्षेत्र में मक्का , एक हजार 299 हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर, 2 हजार 302 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग , 5 हजार 52 हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द, 28 हजार 630 हेक्टेयर क्षेत्र में तिल , 2 हजार 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन, 803 हेक्टेयर क्षेत्र में मूगफली और 5 हजार 677 हेक्टेयर क्षेत्र में अन्य फसलों  में वोनी की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: