शुक्रवार, 15 अगस्त 2008

पीढ़ी धारियों का लाटरी द्वारा व्यस्थापन किया गया

पीढ़ी धारियों का लाटरी द्वारा व्यस्थापन किया गया

ग्वालियर दिनांक 14 अगस्त 2008: सहायक आयुक्त ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि हजीरा पुल के नवीन निर्माण में बाधक गुमटिया को हटाने एवं दुकानदारों के व्यवस्थापन हेतु आज क्षेत्रीय सहायक आयुक्त कार्यालय उपनगर ग्वालियर क्षेत्र क्र. 4 पर आज सुबह निगमायुक्त के निर्देशानुसार हजीरा से फोर्ट रोड की ओर पुल के दायी ओर निगम द्वारा आवंटित 20 गुमटीधारको को विधिवत सूचना जारी कर उन्हें व्यवस्थापन हेतु आंमत्रित किया गया।

       इस अवसर पर उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक आयुक्त गुलाबराव काले, सहायकयंत्री प्रेमकुमार पचौरी, उपयंत्री हसीन अख्तर, प्रभारी सदस्य आवास एवं पुनर्वास नियोजन मुन्नैश सिंह जादौन, क्षेत्रीय पार्षद महेश गौतम, राजस्व कार्यालय अधीक्षक चन्द्रमोहन शर्मा, क्षेत्राधिकारी रमेश शर्मा, पटवारी गजराज सिंह एवं अन्य की उपस्थिति में पीढ़ीधारक व्यवसाइयों से व्यवस्थापन की कार्यवाही की गई। व्यवसाईयों का व्यवस्थापन निकटस्थ पोस्तीखाना स्थित निगम चबूतरों पर लाटरी द्वारा ड्रा निकालकर किया जावे। इसके उपरांत ड्रॉ की कार्यवाही प्रांरभ होने के समय व्यवसाई बहिष्कार कर चले गये, जिन्हें पुन: बुलवाया गया किन्तु वे उपस्थित नहीं हुये। तदोपरांत प्रांरभिक सहमति अनुसार प्रभारी सदस्य मुन्नैश सिंह जादौन द्वारा पर्ची से ड्रा निकाले गये। निकाले गये ड्रॉ में पवित्र सिंह को क्र.1, राधा मिश्रा क्र.2, विशनदास क्र.3, रघुवीर सिंह क्र.4, दर्शनसिंह क्र.5, मंगल सिंह क्र.6, बाबूलाल क्र.7, चन्द्रमोहन सिंह क्र.8, लक्ष्मीनारायण क्र.9, शिवकुमार क्र.10, रमेशचन्द्र क्र.11, काशीराम क्र.12, जितेन्द्र कुमार क्र.13, रामरतन क्र.14, चुन्नीलाल क्र.15, कैलाश क्र.16, सूरज क्र.17, राधेश्याम क्र.18, रामचरण क्र. 19, नवनीत क्र.20 का आवंटन हुआ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: