शुक्रवार, 15 अगस्त 2008

जाली अंकी सूची के आधार पर नियुक्ति पाने वाला पंचायत सचिव पद से पृथक

जाली अंकी सूची के आधार पर नियुक्ति पाने वाला पंचायत सचिव पद से पृथक

ग्वालियर 14 अगस्त/08। जिले की डवरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत इटाइल में कार्यरत पंचायत सचिव मुरारीलाल चतुर्वेदी पुत्र श्री वृन्दावन लाल चतुर्वेदी ने जाली अंकसूची के आधार पर पंचायत कर्मी का पद प्राप्त करने के आरोप में कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश पंचायत राज्य अधिनियम 1993 की धारा 69 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से पंचायत सचिव के पद से प्रथक कर दिया गया है। जबकि आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत इटायल सचिव का प्रभार अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत महाराजपुर के पंचायत सचिव श्री कमलसिंह को सोंपा गया है।

       उल्लेखनीय है कि ग्राम इटायल के पंचायत सचिव मुरारी लाल चतुर्वेदी पुत्र श्री वृन्दावन लाल चतुर्वेदी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल म. प्र. भोपाल के अधीनस्थ दयानंद आयुर्वेदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डवरा से हायर सेकन्डरी की परीक्षा वर्ष 1984 में रोल नं. 125062 की अंकसची में पूर्णांक 800 में से प्राप्तांक 340 अंक प्राप्त कर तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण के आधार पर 1995 में ग्राम पंचायत महाराजपुर मे पंचायत कर्मी की नियुक्ति प्राप्त की जिसकी शिकायत श्री भोगीराम शर्मा द्वारा किये जाने पर अंकसूची का सत्यापन कराने पर अंकसूची मे पूर्णांक 8 सौ में से 190 अंक प्राप्त कर अनुत्तीर्ण करना पाया गया । जिसके आधार पर सचिव पद से प्रथक करने की कार्यवाही की गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: