बीज एंव फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री यादव तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमो में भाग लेंगे
ग्वालियर 13 अगस्त/08। मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव 3 दिवसीय प्रवास के दौरान ग्वालियर, दतिया एवं मुरैना मे आयोजित अनेकों कार्यक्रमों मे भाग लेंगें।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री यादव 15 अगस्त को सुबह 6 बजे क्षेत्रीय कार्यालय में एवं प्रात: 6.30 बजे अवंतिका बाई विद्या मंदिर में झंण्डा वंदन के कार्यक्रमों में भाग लेंगें। 16 अगस्त को आप प्रात: 11 बजे दतिया में प्रक्रिया केन्द्र हेतु आवंटित भूमि का निरीक्षण एवं कृषकों से चर्चा करेंगें। 17 अगस्त को प्रात: 11 बजे मुरैना में कृषकों से संपर्क कर उनसे चर्चा करेंगें।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें