सोमवार, 19 अप्रैल 2010

राजस्व गतिविधियों की समीक्षा बैठक आज

राजस्व गतिविधियों की समीक्षा बैठक आज

ग्वालियर 18 अप्रैल 10। जिले में राजस्व विभाग के अन्तर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा के लिये कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने 19 अप्रैल को राजस्व अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दिन यह बैठक शाम साढ़े पाँच बजे राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में रखी गई है।

       पूर्व में यह बैठक 20 अप्रैल को शाम 4 बजे निर्धारित की गई थी, जो अब 19 अप्रैल को होगी। बैठक में सीमांकन, बंटवारा, वन व राजस्व भूमि सीमा विवाद का निराकरण, राजस्व वसूली, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के अलावा विकास गतिविधियों की समीक्षा की जायेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: