लाटरी के माध्यम से हुआ हितग्राहियों का चयन चयन समिति की बैठक संपन्न
ग्वालियर 17 अप्रैल 10। जिला अन्यावसायी सहकारी विकास समिति की चयन समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री आर के मिश्रा की अध्यक्षता में सपंन्न हुई । बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों का चयन लाटरी के माध्यम किया गया।
बैठक में टाटा मैजिक के लिये 8 प्रकरण रखे गये जिनमें से 5 पात्र पाये गये । लाटरी के माध्यम से एक का चयन किया गया । टेंट हाउस के लिये 8 प्रकरण रखे गये जिन्हें पात्र मानते हुये इनमें से एक चयन किया गया । सामान्य योजना के तहत 205 प्रकरण प्राप्त हुये जिनमें सभी 205 पात्र पाये जाकर 10 हितग्राहियों का चयन किया गया । मारूति वैन के लिये 2 प्रकरण प्राप्त हुये जिनमें एक पात्र पाया गया । पात्र हितग्राही का चयन किया ।
कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति श्री एस डी आरोलिया ने बताया कि हितग्राहियों की उपस्थित में लाटर पध्दत्ति से चयन किया गया है । इसके लिये प्रतीक्षा सूची में भी टाटा मैजिक में एक, टेंट हाउस में एक एवं सामान्य योजना में पांच का चयन लाटरी पध्दत्ति से हितग्राहियों की उपस्थित में किया गया है । चयनित हितग्राहियों की सूची शासन को भेजकर आवंटन की मांग की गई है । आवंटन प्राप्त होते ही हितग्राहियों को लाभान्वित किया जावेगा ।
चयन समिति की बैठक में अनुसूचित जाति कार्यकर्ता सदस्य श्री शिवराम जाटव, लीड बैंक अधिकारी , सहायक क्षेत्री परिवहन अधिकारी, प्रतिनिधि महाप्रबंधक उद्योग एवं कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी उपस्थित थे ।






1 टिप्पणी:
thanks for sharing sir
एक टिप्पणी भेजें