बुधवार, 21 अप्रैल 2010

राज्य सहकारी आवास संघ ग्वालियर भूमि आवंटन के संबंध में जांच समिति गठित

राज्य सहकारी आवास संघ ग्वालियर भूमि आवंटन के संबंध में जांच समिति गठित

ग्वालियर 20 अप्रैल 10। राज्य सहकारी आवास संघ, ग्वालियर को राज्य शासन की अनुशंसा पर नजूल शाखा ग्वालियर द्वारा भूमि आवंटित की गई है। एक स्थानीय समाचार पत्र द्वारा ''समितियों की जमीन बिल्डर्स को'' शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित हुआ है।

       कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने इसकी जांच हेतु अपर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। इस समिति में संयुक्त कलेक्टर एवं नजूल अधिकारी श्री नियाज अहमद खान एवं संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग श्री व्ही के. शर्मा को भी रखा गया है। यह समिति राज्य सहकारी आवास संघ को आवंटित भूमि एवं उसके द्वारा अन्य समितियों को किये गये आवंटन आदि के संबंध में जांच कर अपना प्रतिवेदन 15 दिवस में अनिवार्य रूप से कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: