कार्य में लापरवाही पाये जाने पर एक वेतन वृध्दि रोकी गई
ग्वालियर 20 अप्रैल 10। ग्वालियर जिले की विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 15- ग्वालियर के मतदान केन्द्र क्रमांक 50 पर नियुक्त वी एल ओ. श्री प्रकाश द्विवेदी, सहायक वर्ग-3 ग्वालियर नगर निगम द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक वेतन वृध्दि असंचयी प्रभाव से रोकी जाकर उन्हें निलंबन से बहाल कर दिया गया है।
संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बी एल ओ. श्री द्विवेदी को पूर्व में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जाकर उनको आरोप पत्र जारी किया गया था। उन्होंने जो उत्तर दिया है वह सन्तोषप्रद नहीं हैं। इसलिये उनकी एक वार्षिक वेतन वृध्दि रोकी जाकर निलंबन से बहाल किया गया है। यदि अपचारी कर्मचारी चाहे तो निलंबन अवधि का सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराकर सेवा अवधि नियमित करा सकता है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें