महापौर ने 61 वें स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को बधाई दी
ग्वालियर दिनांक 14 अगस्त 2008- महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने नगर के समस्त नागरिकों का 61 वें स्वतंत्रता दिवस पर अभिवादन करते हुये उन्हें इस पावन पर्व की बधाई दी है। महापौर ने कहा है कि देश की अखण्डता और अस्मिता की रक्षा करने के लिये स्वतंत्रता दिवस पर यह संकल्प लेने का आवाहन किया है।
अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह जादौन ने नागरिकों का अभिनंदन करते हुये कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश की आजादी के लिये जाने-अन्जाने न जाने कितने शहीदों ने अपना रक्त देकर हमें यह आजादी दी है, जिसकी रक्षा का संकल्प हम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लें।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें