जल संसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाँ दी
ग्वालियर 14 अगस्त 08।जलसंसाधन, उच्च शिक्षा और जनशिकायत निवारण मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं भाई बहन के स्नेह पर्व रक्षा बंधन पर जिला वासियों को बधाई एवं शुभकामनएँ देते हुए इन दोनो पर्वों को समारोह पूर्वक पूरी उमंगता के साथ मनाने का आग्रह किया है ।
शुभकामना संदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन जैसे यह दोनों पर्व राष्ट्रीय अस्मिता तथा राष्ट्रीय संस्कृत से जुड़े हैं एक ओर स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हमें शहीदों के त्याग तथा शहादत की याद दिलाता है वहीं रक्षा बंधन पर्व भाई बहन के स्नेह को याद करने का पर्व है ।
श्री मिश्रा ने प्रदेश के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर्व को ग्वालियर की गौरवपूर्ण परंपराओं के अनुरूप समारोह पूर्वक मनाने की अपेक्षा की है ।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें