शुक्रवार, 12 जून 2009

अन्तर्राट्रीय स्तर के फ्लड लाइटयुक्त हॉकी टर्फ का लोकार्पण आज

अन्तर्राट्रीय स्तर के फ्लड लाइटयुक्त हॉकी टर्फ का लोकार्पण आज

ग्वालियर 11 जून 09। म प्र. महिला हॉकी एकेडमी परिसर में 12 जून को शाम 7 बजे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के फ्लड लाइट युक्त हॉकी टर्फ का लोकार्पण होगा। साथ ही बैडमिंटन इन्डोर स्टेडियम व मलखम्ब व्यायाम शाला का भूमिपूजन होगा। इस अवसर पर प्रदेश  भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं ऊर्जा मंत्री श्री अनूप मिश्रा, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री तुकोजीराव पवार, गृहराज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह तथा सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहेंगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: