शनिवार, 27 जून 2009

उत्थान अभियान के तहत लगे शिविर में 65 नि:शक्त जन लाभान्वित

उत्थान अभियान के तहत लगे शिविर में 65 नि:शक्त जन लाभान्वित

ग्वालियर 26 जून 09। सरकार द्वारा नि:शक्तजन के समग्र कल्याण के मकसद से चलाये जा रहे उत्थान अभियान के तहत जिले में निशक्तजन सहायता शिविरों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को यहां फूलबाग स्थित जल विहार में निशक्तजन शिविर आयोजित किया गया। पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में 65 निशक्त जन को लाभन्वित कराया गया।

      शिविर में पंजीकृत सभी 65 निशक्तजन का मेडीकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और शारीरिक निशक्तता के अनुसार उन्हें सहायता उपकरण उपलब्ध कराने का परामर्श दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में 17 निशक्तजन को ट्राइसकिल देने के लिये चिन्हित किया गया। इसी तरह आठ निशक्तजन को बैसाखी, चार निशक्तों को कैलीपर्स, दो निशक्त जन को श्रवण यंत्र, इतने ही निशक्तों को वाकिंग स्टिक तथा एक निशक्त जन को व्हील चेयर देने के लिये चयनित किया गया है। शिविर में एक निशक्त जन को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजूर करने की कार्यवाही भी की गई। विभिन्न निशक्त जन को निशक्तता प्रमाणपत्र बनाने की कार्यवाही भी शिविर में की गई।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: