शनिवार, 20 जून 2009

स्थाई पदों पर 50 सफाई संरक्षकों की भर्ती होगी

स्थाई पदों पर 50 सफाई संरक्षकों की भर्ती होगी

ग्वालियर दिनांक 19.06.2009- नगर निगम जल्द ही नियमित पदो ंके विरूद्व 50 सफाईकर्मियों की भर्ती करेगा। उक्त भर्ती हेतु नियुक्ति की प्रक्रिया हेतु निगमायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिये। जनसम्पर्क द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 50 पदों में से 15 पद महिलाओं के तथा 35 पद पुरूष सफाई कर्मचारियों के होंगे। ये पद जिन पर नियमित नियुक्ति होना है नगर निगम में विभिन्न कर्मचारियों के रिटायर होने से रिक्त हुये हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु भर्ती नियमों के अनुसार बाल्मीकि समाज के अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी।

       ज्ञातव्य हो कि नगर निगम ने कर्मचारियों के रिटायर हो जाने से विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों पर सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा था जिससे महापौर महोदय द्वारा सफाई कार्य सुचारू रूप से सम्पादित कराये जाने के लिये निगमायुक्त को रिक्त सफाईकर्मियों के पदों को भरने के निर्देश दिये गये।

       निगमायुक्त द्वारा जांच कर विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त 55 पदों की आवश्यकता स्थापित कर नियुक्ति की कार्यवाही प्रांरभ कर दी है। नियुक्ति हेतु वांछित योग्यताधारी कर्मचारियों से शीघ्र ही आवेदन मंगाये जावेंगे। तत्पश्चात लगभग दो माह में नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जावेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: