गुरुवार, 18 जून 2009

महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्धाटन सम्पन्न, प्रदर्शनी आज भी जारी रहेगी

महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्धाटन सम्पन्न, प्रदर्शनी आज भी जारी रहेगी

ग्वालियर दिनांक 17.06.2009-  ग्वालियर शहर बालिदानियों के सम्मान में कोई कमी नही छोडेग़ा। उक्त उदगार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज सायं महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर व्यक्त किये।

       उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिये भारत की पांचवी अखण्ड ज्योति स्थापित की जो पिछले एक वर्ष से निरन्तर जल रही है।

       उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़िया शहीदों के बलिदान को न भूले इसके लिये जरूरी है कि हम शहीदों की बालिदानस्थली को ऐसा स्वरूप दे ताकि लोग चाहे अनचाहे अपना माथा झुकाते रहे तथा पीढिया यह जानती रहे कि हमारे आजादी दिलाने वाले इन वीर शहीदों के कारण ही हम उन्नतिशील राष्ट्रों में शामिल हो पाये हैं।

       महापौर श्री शेजवलकर के साथ शहर के विभिन्न समाजसेवियों, राष्ट्रभक्तों तथा निगम के अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से संबंधित झाकियां चित्र उनके द्वारा उपयोग किये जाने वाले हथियार वस्त्र इत्यादि को प्रदर्शित किया गया।

       प्रदर्शनी में सुखदेव राजगुरू इत्यादि शहीदों के दुर्लभ पत्र और क्रांति दस्तावेज, तात्याटोपे के ब्यान के साथ-साथ अमरशहीद अमरचन्द्र बाठिया के जीवन क्रम को प्रथम बार प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। प्रदर्शनी अवलोकन के समय महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के साथ प्रमुख रूप से पार्षद राकेश माहौर, निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. पुरोहित, विनोद शर्मा अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, पं. रामाधार शर्मा जीर्णमाता ट्रस्ट, अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेश शर्मा, उपायुक्त अभय राजनगांवकर, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, चारों सहायक आयुक्त गुलाबराव काले, श्याम कुमार खरे, जगदीश शर्मा, जयकृष्ण गौड़ एवं सभी विभागों के विभागाधिकारी उपस्थित थे

 

कोई टिप्पणी नहीं: