शुक्रवार, 12 जून 2009

लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह द्वारा जिला खेल परिसर का निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह द्वारा जिला खेल परिसर का निरीक्षण

ग्वालियर 11 जून 09। लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह ने आज यहां लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित जिला खेल परिसर का निरीक्षण किया। इस परिसर में महिला हॉकी अकादमी, बैड मिंटन, मलखम्ब अखाड़ा एवं क्रिकेट अकादमी संचालित होंगी। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया ने खेल परिसर के बारे में लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह को विस्तार से जानकारी दी। इसके पूर्व उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री शैलेन्द्र शुक्ला, प्रभारी मुख्य अभियंता श्री आर एल. भारती सहित संभाग के कार्यपालन यंत्री भी उपस्थित थे।

      अकादमी के निरीक्षण के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस खेल परिसर का निर्माण अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप किया गया है। जिसमें फ्लड लाइट, एस्टोटर्फ, हास्टल, जिम, काम्फ्रेंस हाल, प्रेस रूम, कोच रूम तथा डाइनिंग हाल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैच होंगे तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां रहेंगे। उन्होंने अकादमी के भवन की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अकादमी के भवन का डिजायन उच्च कोटि का है एवं इसका निर्माण योजनाबध्द तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के काम में गति आई है तथा शेष छोटे-छोटे कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिये जायेंगे। सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि खेलों से युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर मे खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जायेगा।

      निरीक्षण के पूर्ण लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने संभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने संभाग के समस्त कार्यपालन यंत्रियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कार्य समय सीमा में पूर्ण हों। उन्होंने संभाग के अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्रियों को दिये। इस अवसर पर सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा क्षेत्र की कुछ सड़कों के प्रस्ताव मंत्री को दिये गये, जिन पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन उन्होंने दिया। श्री सिंह ने बताया कि सड़कों के निर्माण में भले ही थोड़ा बिलंब हो, लेकिन गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा तथा कार्यों की सतत मानीटरिंग पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजमार्ग एवं नक्सलाइट क्षेत्र की सड़कों के लिये अतिरिक्त राशि मिलने की संभावना है। यह कु ल राशि 800 करोड़ के लगभग होगी। उन्होंने बताया कि जिन सड़कों का निर्माण कराया जायेगा, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: