पुलिस में भारी फेरबदल, ग्वालियर चम्बल सहित कई आई.जी.तितर बितर
शिवराज सिंह ने किया पुलिस का तगड़ा पोस्टमार्टम 
डी.एस.सेंगर ग्वालियर और अरविन्द कुमार होंगें चम्बल आई.जी. 
राज्य शासन ने  भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किए है।
जारी आदेशों के अनुसार श्री अशोक  दोहरे पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएं, भोपाल  को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। इसी प्रकार श्री के.सी. वर्मा  निदेशक जे.एन.पी.ए. सागर को पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर, श्री  सर्वजीत सिंह पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक  मुख्यालय भोपाल, श्री बी.एम. कुमार पुलिस  महानिरीक्षक रीवा रेंज रीवा को निदेशक जेएनपीए सागर, श्री  स्वर्ण सिंह पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय  भोपाल तथा श्री के.एल. मीणा पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर को पुलिस  महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। इसके अलावा श्री के.एन. तिवारी  पुलिस महानिरीक्षक योजना मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर, श्री  अनिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल रेंज  भोपाल, श्री संजीव कुमार पुलिस  महानिरीक्षक भोपाल रेंज को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री  विजय यादव पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन  सेवाएं भोपाल, श्री पी.एम. मोहन, पुलिस  महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक राज्य आर्थिक अपराध  अन्वेषण ब्यूरो भोपाल, श्री डी.एस. सेंगर पुलिस  महानिरीक्षक विसबल इंदौर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर, श्री एम. पी. द्विवेदी पुलिस  महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन, श्री  ए.के. सोनी पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस  महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवा तथा अरविंद कुमार पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस  महानिरीक्षक चंबल रेंज ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
श्री अजय कुमार शर्मा उप पुलिस  महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक आएपीटीसी इंदौर, श्री  जी.आर. मीणा उप पुलिस महानिरीक्षक लेखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को, उप  पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवां, श्री  आर.पी. सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस  मुख्यालय भोपाल, श्री बी. बी.एस. ठाकुर उप पुलिस  महानिरीक्षक सागर रेंज सागर को महानिरीक्षक जेएनपीए सागर, श्री  व्ही.के. माहेश्वरी उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज खरगोन को उप पुलिस  महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन, श्री  अशोक अवस्थी उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज छिंदवाड़ा को उप पुलिस महानिरीक्षक  नारकोटिक्स इंदौर, श्री के. वैफई उप पुलिस  महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर को उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा, श्री  ए.पी. सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस  महानिरीक्षक, विसबल भोपाल, योगेश  मुद्गल उप पुलिस महानिरीक्षक रीवां रेंज रीवां को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस  मुख्यालय भोपाल, श्री आर.के. गुप्ता उप पुलिस  महानिरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर को उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज खरगोन तथा श्री  के. पी. खरे उप पुलिस महानिरीक्षक जेएनपीएसी सागर को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर  रेंज सागर पदस्थ किया गया है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें