शनिवार, 20 फ़रवरी 2010

उपखण्ड लश्कर पूर्व के कैम्प में 2,17,997/- रू. बकाया जलकर जमा

उपखण्ड लश्कर पूर्व के कैम्प में 2,17,997/- रू. बकाया जलकर जमा

ग्वालियर दिनांक-16.02.2010- सहायकयंत्री जागेश श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी में बताया है कि आज दिनांक 16 फरवरी 2010 को लश्कर पूर्व अंतर्गत चलाये जा रहे वसूली अभियान में 58,465/- का बकाया राजस्व वसूल किया गया तथा 3 कनेक्शन वैध किये गये तथा जलकर जमा न करने पर 5 कनेक्शन विच्छेद किये गये। जलकर वसूली अभियान में राजेन्द्र जैन, विकास सरोज, श्यामसुंदर मिश्रा, रघुवीर शर्मा, सलीम खान, नरेन्द्र उपाध्याय इत्यादि ने वसूली की।

      सहायकयंत्री ग्वालियर द्वारा वार्ड क्र. 10,11,14 एवं 31 में जलकर वसूली अभियान चलाया गया। जलकर वसूली में 1,59,532/- रू. वसूल किये गये तथा 5 नल कनेक्शनों का नियमितीकरण किया गया तथा तीन अवैध कनेक्शन विच्छेद किये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं: