शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

सहायक आयुक्त द्वारा क्षेत्र क्र.5 एवं 6 के क्षेत्रों में सफाई निरीक्षण

सहायक आयुक्त द्वारा क्षेत्र क्र.5 एवं 6 के क्षेत्रों में सफाई निरीक्षण

ग्वालियर दिनांक- 13.02.2010- नगर निगम ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि आज वार्ड क्र. 12, 16, 17 एवं 31 अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 5 एवं 6 की आर.पी. कॉलोनी, तानसेन रोड, लोको, हजीरा, चार शहर का नाका, 50 क्वार्टर के पीछे, बिरलानगर रोड, लाईन न.1, चमड़ा मील रोड, कांचमिल, इण्डस्ट्रीयल एरिया, चन्दनपुरा, नेहरूनगर, रेशममिल, आरामिल, आनंद नगर आदि क्षेत्रों का भ्रमण सहायक आयुक्त गुलाबराव काले, सहायक कचरा प्रबंधन अधिकारी दिनेश भटनागर, क्षेत्राधिकारी अशोक के साथ किया।

      नेहरू नगर लाईन न.1, श्याम बाबा मंदिर एंव शौचालय के पास इण्डस्ट्रीयल एरिया में कचरे के ढेरिया पाई गई जिन्हें हटाने के निर्देश दिये गये। नेहरू नगर कन्टेनर के पास कचरा पाया गया। चन्दनपुरा में नालियां भरी पाई गई। क्षेत्राधिकारी को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिये।

      रेशममिल में पी.एचई. की सीवर लाइन बंद पाई गई इस संबंध में संबंधित को पत्र जारी करने के निर्देश दिये। अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। कन्टेनर सभी खाली पाये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं: