चार हजार एन एस व्ही. ऑपरेशन हेतु मेगा  कैम्प 31 जनवरी तक 
    ग्वालियर 22 जनवरी 09। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में चार हजार एन एस  व्ही. ऑपरेशन की कार्ययोजना अनुसार 20 जनवरी से 31  जनवरी 09 तक जिले में मेगा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के शिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल  अधीक्षक, आर एम ओ. जिला  चिकित्सालय ग्वालियर तथा जिले के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर चार  हजार ऑपरेशन का लक्ष्य पूरा करने हेतु तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिये है। 
       जिले में मेगा कैम्प हेतु सात स्थानों को एन एस व्ही. आपरेशन के लिए नियत किया  गया है। शहरी क्षेत्र की संस्थाओं जिसमें आपरेशन के कैम्प जिला चिकित्सालय मुरार  ग्वालियर,  सिविल हास्पिटल तथा सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज का चयन किया  गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास खण्ड स्तरीय मुख्यालय सिविल  हास्पिटल डबरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  भितरवार,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य  केन्द्र हस्तिनापुर को लिया गया है। इन आपरेशन केन्द्रों पर प्रशिक्षित एन एस  व्ही. सर्जन तैनात किये गये हैं। 
       मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संस्था प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं कि, एन एस व्ही. आपरेशन हेतु  कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने लक्ष्य के अनुसार उपलब्धियां हासिल करने के लिए  भी निर्देश दिये। 






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें