उचित मूल्य की दूकानों का आकस्मिक निरीक्षण
ग्वालियर 13 जनवरी 09। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योतिशाह नरवरिया के द्वारा आज से शासकीय उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण करने पर एक उचित मूल्य दुकान बंद होने से सील्ड की गई और एक उचित मूल्य दुकान की जांच करने पर अनियमिततायें पाई जाने पर प्रकरण निर्मित किये गये।
शासकीय उचित मूल्य दूकान क्रमांक 109 जिसका संचालन ओम सांई प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार, का निरीक्षण प्रात:11 बजे किया गया, निरीक्षण समय दूकान बंद पाई गई। दूकान बन्द होने पर दूकान को सील्ड किया गया। शासकीय उचित मूल्य दूकान क्रमांक 125 जिसका संचालन प्रियंका म. प्र. उपभोक्ता भण्डार, द्वारा किया जाता है, का निरीक्षण करने पर शक्कर का उठाव न करना, ए पी एल. गेहूं का उठाव करने के उपरांत वितरण न करना तथा स्टॉक रजिस्टर का तारीख नहीं भरने की अनियमिततायें पाईं जाने के कारण म. प्र. खाद्य पदार्थ सार्वजनिक नागरिक पूर्ति वितरण योजना के तहत प्रकरण किया गया।
शासकीय उचित मूल्य दूकानों का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच में एस. पी. तिवारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी ए. के. पाण्डेय, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर एस. गुप्ता शामिल थे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें