शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

मुरार क्षेत्र में ठेले व्यवसायियों को हॉकर्स जोन में भेजने के लिये कठोर कार्यवाही शीघ्र

मुरार क्षेत्र में ठेले व्यवसायियों को हॉकर्स जोन में भेजने के लिये कठोर कार्यवाही शीघ्र

ग्वालियर दिनांक 15.01.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज मुरार क्षेत्र में विभिन्न बाजारों यातायात में बाधक अस्थाई अतिक्रमणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मदाखलत तथा स्थानीय राजस्व अमले की सहायता से कल से यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले ठेले इत्यादि को हॉकर्स जोन में पहुंचाने की कार्यवाही का अभियान चलाया जावेगा। कल के बाद जो ठेले तथा रेढ़ी व्यवसायी मुरार क्षेत्र में बीच बाजार में यातायात में बाधक उत्पन्न करेंगे उनके विरूद्व गंभीर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

       निगमायुक्त द्वारा सी.एस.पी. मुरार श्री डंडौतिया के साथ मुरार के विभिन्न बाजारों में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: