सोमवार, 12 जनवरी 2009

अस्पतालों में कुपोषित बच्चों का पोषण पुनर्वास करने के निर्देश

अस्पतालों में कुपोषित बच्चों का पोषण पुनर्वास करने के निर्देश

ग्वालियर 10 जनवरी 09। शासन की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत पोषण पुनर्वास केन्द्रों को शत प्रतिशत क्रियाशील स्थिति में रखने के आदेश शासन ने दिये हैं। जिले की विभिन्न डिसपेंसरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी 20 10 शैयायुक्त पोषण पुनर्वास केन्द्र संचालित हैं।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के खण्ड चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उनसे संबंधित संस्था में संचालित एन आर सी. सेन्टर में स्वीकृत शैया के मान से कुपोषित बच्चों का पोषण पुनर्वास सुनिश्चित किया जाय। कुपोषित बच्चों के उपचार की नियत अवधि समाप्त होने के पूर्व ही आगामी बैच में भर्ती होने वाले बच्चों की आवश्यक संख्या से ससमय महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित कर उन्हें कुपोषित बच्चों को भर्ती कराये जाने की सूचना दी जाय। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा है कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में स्वीकृत शैया के मान से कुपोषित बच्चे निरन्तर उपचाररत रहें। साथ ही की गई कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन पत्र प्राप्ति के तीन दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित किया जाय।

 

कोई टिप्पणी नहीं: