रविवार, 6 दिसंबर 2009

नगर निगम ग्वालियर और नगर पालिका, डबरा की मतगणना 15 दिसम्बर को

नगर निगम ग्वालियर और नगर पालिका, डबरा की मतगणना 15 दिसम्बर को

तथा नगर पंचायतों की 17 दिसम्बर को , महापौर के मतों की गणना 3 चक्र में 217 टेविलों पर की जायेगी

ग्वालियर 05 दिसम्बर 09। नगरीय निकाय निर्वाचन 2009 के अन्तर्गत नगर निगम ग्वालियर और  नगर पालिका डबरा के मतपत्रों की गणना 15 दिसम्बर को तथा नगर पंचायतों के मतपत्रों की गणना 17 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से की जायेगी। ग्वालियर नगर निगम के लिये मतगणना 217 टेविलों पर की जायेगी। प्रत्येक टेविल पर एक मतगणना एजेण्ट की नियुक्ति हेतु उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन 12 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में दो-दो फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।

      उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री शरद श्रोत्रिय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिये मतगणना हेतु तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्वालियर के महापौर और पार्षद पद के लिये मतगणना महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर में 15 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से की जायेगी। जबकि नगर पालिका डबरा के अध्यक्ष और पार्षद पद के मतों की गणना तहसील कार्यालय डबरा में की जायेगी। उन्होंने बताया कि महापौर पद के मतों की गिनती हेतु 217 टेविलों पर तीन चरणों में की जायेगी। महापौर पद के सभी उम्मीदवारों से प्रत्येक टेविल पर अपने ऐजेन्ट की नियुक्ति हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। पार्षद पद के उम्मीदवार अपने वार्ड के लिये निर्धारित टेविल के अनुसार एजेन्ट की नियुक्ती कर सकेंगे।

      श्री श्रोत्रिय ने बताया कि 14 दिसम्बर को जिले की सभी नगर पंचायतों भितरवार, आंतरी, पिछोर व विलौआ के अध्यक्ष और पार्षद पद के लिये मतदान कराया जायेगा। मतदान प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा। इन नगर पंचायतों के मतों की गिनती 17 दिसम्बर को नगर पंचायत मुख्यालयों पर ही की जायेगी। मतगणना प्रात: 9 बजे से की जायेगी। इन क्षेत्रों के अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवार मतगणना हेतु एजेण्ट की नियुक्ति के लिये संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: