विभिन्न स्थानों से राजनैतिक बैनर हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 30.11.2009- मदाखलत विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि फूलबाग चौराहा, नदी गेट, फालका बाजार, राममंदिर, दौलतगंज, बाड़ा, नई सड़क, जनकगंज, हनुमान चौराहा, कम्पू, आमखो, दाल बाजार, नया बाजार आदि स्थानों से राजनीतिक दलों के बैनर निकलवाये गये एवं विज्ञापन के बैनर निकलवाये गये। अचलेश्वर, आमखो, कम्पू, बाड़ा, सराफा, फूलबाग आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।
होर्डिंग प्रभारी अभय राजनगांवकर के निर्देशानुसार बलवंत नगर में बिना अनुमति के राजनीतिक दलों के बैनर लगे थे जिन्हें निकलवाया गया। गांधी रोड, स्टेशन बजरिया, पड़ाव, तानसेन नगर, गोसपुरा न.1 व 2 में लगे राजनीतिक दलों के बैनर निकलवाये गये एवं विज्ञापन के बैनर भी निकलवाये गये।
फूलबाग, पड़ाव, तानसेन नगर, हजीरा चौराहा, मुरार, ठाटीपुर आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें