विभिन्न  क्षेत्रों से होर्डिंग, बैनर हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 01.12.2009- मदाखलत दस्ते द्वारा दी गई  जानकारी में बताया गया है कि आयुक्त महोदय की टी.एल. क्रमांक 27/9 के अनुसार हड्डी मिल के पास निर्मित हॉल पर नन्हे सिंह यादव घासमण्डी ग्वालियर  के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था जिसे आज गजराज सिंह पटवारी नगर निगम एवं आर.आई.  दीवान सिंह, नगर निगम पी.एच.ई. के ए.ई. अमित मिश्रा ई.ई.  पी.एन. गौड़, ए.ई. बिजेन्द्र शर्मा, एस.ई.  एच.के. शर्मा, एस.ई. गोपाल तिवारी, एस.ई.  आर.एस. कुशवाह, टी.सी. महेश मगरैया की निशानदेही में मदाखलत  विभाग के सहयोग से पी.एच.ई. विभाग के ए.ई. अमित मिश्रा को ताला लगवाकर कब्जा  रूकवाया गया।
आनंद नगर, चार शहर का नाका, हजीरा चौराहा, तानसेन रोड, पड़ाव  एवं मानसिंह प्रतिमा चौराहा, पड़ाव, फूलबाग  आदि क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये एवं राजनैतिक झण्डी एवं बैनर तथा  पताका निकलवाये गये। किलागेट चौराहा, ग्वालियर रोड, कोटेश्वर रोड, शब्द प्रताप आश्रम रोड आदि क्षेत्रों  से राजनैतिक झण्डी बैनर एवं पताका निकलवाये गये। 
फूलबाग चौराहा, नदी गेट, फालका बाजार, राममंदिर, दौलतगंज,  बाड़ा, नई सड़क, हनुमान चौराहा  आदि स्थानों से राजनैतिक बैनर निकलवाये गये। चिटनीस की गोठ, रॉक्सी  रोड़ के पीछे से बीमार गाय को एनीमल क्योर हॉस्पीटल भेजा           गया। 






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें