शनिवार, 10 मई 2008

सामूहिक विवाह साहू समाज की अनुकरणीय पहल - डॉ. नरोत्तम मिश्रा

सामूहिक विवाह साहू समाज की अनुकरणीय पहल - डॉ. नरोत्तम मिश्रा

आदर्श विवाह सम्मेलन में 20 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

ग्वालियर 9 मई 08 मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सामूहिक विवाह द्वारा केवल धन और श्रम की बचत होती है अपितु यह समाज को जोड़ने और बड़े-छोटे का भेदभाव मिटाने में भी सहायक होते हैं साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह एक अनुकरणीय उदाहरण है इस दिशा में उक्त आशय के विचार डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया नगर में साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुये व्यक्त किये सामूहिक विवाह सम्मेलन में बीस जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. प्रभात साहू ने की इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री घनश्याम सिंह साहू समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे

       डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि साहू समाज सुसंस्कृत समाज है तथा वे साहू समाज के सहयोग के लिये सदैव तत्पर रहेंगे । उन्होंने समाज की मांग पर 21 हजार रूपये की राशि प्रदान करते हुये कहा कि समाज हेतु शहर में सार्वजनिक धर्मशाला या अन्य सुविधा निर्माण में भी हर संभव मदद दी जायेगी । उन्होंने पुन: नवदम्पत्तियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. प्रभात साहू ने कहा कि साहू समाज को सामूहिक विवाह के साथ -साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों जैसे नैत्र कैम्प वगैरह के द्वारा भी सेवा कार्य करने चाहिये । उन्होंने समाज को एक जुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया । कार्यक्रम कें आरंभ में मुख्य अतिथि द्वारा मां कर्माबाई के छायाचित्र पर माल्यापर्ण तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर समाजसेवी सर्वश्री मोहन ज्ञानानी, पंकज शुक्ला, जगदीश सावला, श्रीमती साधना साहू, भगवानदास साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक व नवदम्पत्तियों के परिजन उपस्थित थे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: