जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 21 अप्रैल को
ग्वालियर 19 अप्रैल 10। जिला पंचायत की साधारण सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठकें 21 अप्रैल को रखी गई हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत मुरार की साधारण सभा की बैठक भी 21 अप्रैल को ही रखी गई है।
जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। जिसमें ग्रामीण पेयजल, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की समीक्षा की जायेगी। इसी प्रकार इसी दिन जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर एक बजे जिला पंचायत के सभागार में रखी गई है। इसमें माह मार्च 2010 तक आय -व्यय का अनुमोदन, वर्ष 2010-11 के बजट का अनुमोदन तथा स्थापना शाखा अनुकम्पा नियुक्ति का कार्योत्तर अनुमोदन किया जायेगा। इसके अलावा 21 अप्रैल को ही जनपद पंचायत मुरार की साधारण सभा की बैठक दोपहर एक बजे जनपद पंचायत मुरार के सभाकक्ष में रखी गई है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें