शनिवार, 22 नवंबर 2008

मतदाताओं के लिए ई व्ही. एम प्रदर्शन

मतदाताओं के लिए ई व्ही. एम प्रदर्शन

ग्वालियर 21 नवम्बर 08। इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ई व्ही एम.) की कार्यप्रणाली और इससे मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर   ई व्ही एम.से वोट डालने का प्रदर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से इसका लाभ उठाने की अपील भी की है।

       अपर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15 ग्वालियर के अन्तर्गत होमगार्ड कार्यालय बहोडापुर, शा. मा. वि. मोतीझील, सामुदायिक भवन गेंडे वाली सड़क, पी जी व्ही. महाविद्यालय जीवाजीगंज, सामुदायिक भवन नौमहला, महाराजा मानसिंह महाविद्यालय चार शहर का नाका, सरस्वती शिशुमंदिर दुर्ग द्वार , सामुदायिक भवन लक्ष्मण तलैया, सामुदायिक भवन लक्ष्मीबाई कालोनी, मायाचन्द्र की धर्मशाला फोर्ट रोड, शा मा वि. गौसपुरा नं एक, जैन धर्मशाला भवन सोडा का कुंआ, ग्वालियर विकास प्राधिकरण कम्युनिटी हॉल, शा शिक्षा महाविद्यालय तानसेन रोड, शीतला माता मंदिर तानसेन रोड एवं नेहरू युवा केन्द्र रेसकोर्स रोड केसर बाग में ई व्ही एम. के प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व में कम्युनिटी हाल दीनदयाल नगर, नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय, साइंस कालेज , राज्य स्वास्थ्य एवं प्रबंधन संस्थान, कार्यालय अधीक्षण यंत्री जल संसाधन विभाग ठाठीपुर, शा उ मा वि. क्र 2 मुरार, शा उ मा वि मुरार, शा उ मा वि थाटीपुर, ठाठीपुर पुलिस चौकी, सिंचाई विभाग का विश्राम गृह, शा मा वि जीवाजीराव, प्राथमिक वि भवन हुरावली, रघुवीर घर्मशाला भवन रेडियंट स्कूल, डी ए व्ही स्कूल नया बाजार, माथुर महासभा भवन नया बाजार, शा प्रा भवन, कोठी केदार पुर, में ई व्ही एम. के प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है।

 इसी प्रकार विधान सभा 17 ग्वालियर दक्षिण में शा प्रा वि भवन गोल पहाडिया, शा प्रा वि. तारागंज , कृषि उपज मंडी समिति नया हाल , मा वि. जनक गंज, खेतान मंडयम काजल टाकीज के पीछे, आदर्श कालोनी पार्क, दिगम्बर जैसवाल जैन धर्मशाला, महारूद्रमंडल मा वि. लाला बाजार, टाउन हाल महाराज बाडा, शा उ मा वि. मामा का बाजार, अम्बेडकर मा वि. हेमसिंह की परेड, शा मा वि टकसाल आर्मी बजरिया, शा मा वि अवाड़पुरा, शा मा वि. पागनवीसी, सूझमल की धर्मशाला दौलतगंज, चम्बा बाग धर्मशाला नई सड़क में ई व्ही एम. के प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है तथा वोट डालने की प्रक्रिया व्यवहारिक प्रदर्शन कर समझाई जा रही है। 

 

कोई टिप्पणी नहीं: