सोमवार, 19 अप्रैल 2010

मई दिवस पर भोपाल में पत्रकारों की रैली होगी मुख्यमंत्री का होगा सम्मान: शलभ भदौरिया

मई दिवस पर भोपाल में पत्रकारों की रैली होगी मुख्यमंत्री का होगा सम्मान: शलभ भदौरिया

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्वालियर 18 अप्रैल 10। एक मई (मई दिवस) पर भोपाल में म प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। इस रैली में ग्वालियर चंबल संभाग के सैकड़ों पत्रकार शामिल होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के मुख्यातिथ्य में होटल सेंट्रल पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

       बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश के महासचिव श्री सुरेश शर्मा ने बताया कि एक मई को मजदूर दिवस को भोपाल में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष प्रांतव्यापी रैली का आयोजन होगा। इस मौके पर पत्रकारों की श्रमजीवी पत्रकार संघ के माध्यम से तमाम माँगें पूरी होने को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया जायेगा तथा माँग पत्र सौंपा जायेगा। बैठक में संघ के  प्रांतिय अध्यक्ष श्री भदौरिया ने कहा कि म प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांग पर पत्रकारों को प्रदेश में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला है, हम स्वास्थ्य मंत्री श्री अनूप मिश्रा के आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री पत्रकारहितों के बारे में सकारात्मक सोच रखते हैं, यही वजह है कि पत्रकारों के कल्याण में कई निर्णय सरकार ले रही है।

       बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर देते हुए श्री भदौरिया ने कहा कि प्रदेश में आज संघ के लगभग आठ हजार सदस्य हैं। उन्होंने जिला ईकाइयों को निर्देश दिये कि वह पौधरोपण,  पानी बचाओ एवं बिजली बचाओ अभियान जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों को आयोजित कर समाज सेवा संस्थाओं को भी सहयोगी बनायें।

       बैठक में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री भदौरिया ने प्रदेशव्यापी दौरे कर चर्चा की गई और शीघ्र ही रैली कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे, प्रांतीय महासचिव सुरेश शर्मा, प्रांतीय संग्रह सचिव डी के. जैन, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण  मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष, रमेश राजपूत, जिलाध्यक्ष श्याम पाठक, सदस्य प्रदीप गर्ग, मुरैना संभाग के अध्यक्ष सत्येन्द्र परमार, फूलचन्द्र मीणा, संजय त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: