गुरुवार, 13 नवंबर 2008

आचार संहिता में कोताही वरतने से निगम के उपयंत्रियों पर गाज गिरी

आचार संहिता में कोताही वरतने से निगम के उपयंत्रियों पर गाज गिरी

नागरिको द्वारा सार्वजनिक रूप से बनाई गई सडक निगम के मदाखलत अमले से तुडवाया गया । बनाई गई सडक के लिये निगम के उपयंत्री प्रदीप वर्मा को दोषी पा कर निगमायुक्त के निर्देशन पर आज निलम्बित कर दिया गया । दूसरी ओर विक्की फेक्ट्री तिराहे पर अज्ञात नागरिको द्वारा कराये गये वोर को निगम के अमले द्वारा भरने की कार्यवाही की गई है तथा उसके लिये दोषी पाये उपयंत्री राजेश श्रीवास्तव को निलम्बित करने की कार्य वाही गतिशील है । नगर निगम के अमले द्वारा समाचार लिखे जाने तक सड़क तुडवाई की कार्यवाही जारी थी ।

कोई टिप्पणी नहीं: