राजनीतिक प्रचार हेतु नगर निगम ने लॉट्री डालकर होर्डिंगों का आवंटन किया
ग्वालियर दिनांक 10 नवम्बर 2008: आयुक्त नगर निगम ग्वालियर ग्वालियर द्वारा डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज महाराज बाड़ा स्थित मुख्यालय पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा आगामी विधानसभा के लिये राजनीतिक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये लायसेंसी होर्डिंगों का आवंटन किया गया। आवंटन में जिन होर्डिंगों पर एक से अधिक प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी उनका निर्णय लॉट्री डालकर किया गया। आज के इस आवंटन में ग्वालियर-15 विधानसभा में 60 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 44 आवेदन स्वीकृत होकर 16 आवेदन निरस्त किये गये। यहां 18 आवेदन ऐसे थे जिनमें एक ही होर्डिंग की मांग अनेक प्रत्याशियों द्वारा की गई थी इन पर लाट्री डालकर निर्णय लिया गया। निर्णय उपरांत प्रधुम्न सिंह तोमर को 14, जयभान सिंह पवैया को 11, सुरेन्द्र तोमर को होर्डिंग आवंटित किये गये।
लश्कर पूर्व में कुल 161 आवेदन आये जिनमें से 116 आवेदन स्वीकृत किये गये। स्वीकृत आवेदनों में अनूप मिश्रा को 49, मुन्नालाल गोयल को 25, बृजेश शर्मा को 18 तथा सच्चिदानंद को 24 होर्डिंग आवंटित किये गये। ग्वालियर दक्षिण में 42 आवेदन आये जिनमें सभी आवेदनों में अनेक होर्डिंग ऐसे थे जो सभी प्रत्याशियों द्वारा मांगे गये, ऐसे होर्डिंगों में लॉट्री निकालकर निर्णय किया गया । निर्णय अनुसार सिध्दार्थ कुशवाह को 20, रश्मि पवार को 16, बालेन्द्र शुक्ला को 4 तथा नारायण सिंह कुशवाह को 6 होर्डिंग आवंटित किये गये।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें