शनिवार, 8 नवंबर 2008

व्यय का लेखा जोखा प्रत्येक तीसरे दिन देने के निर्देश

व्यय का लेखा जोखा प्रत्येक तीसरे दिन देने के निर्देश

ग्वालियर 8 नवम्बर 08। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने जिले के सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का लेखा जोखा हर तीसरे दिन कलेक्ट्रेट स्थित लेखा प्रभारी डॉ. आर एस. चौहान को देने के निर्देश दिये हेैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 14,15 के व्यय लेखा की प्राप्ति श्री एच एस सोलंकी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16,17 की लेखा प्राप्ति की प्रवीण कुमार शर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18,19 हेतु श्री एस एस. व्यास को अधिकृत किया गया है। समस्त प्रत्याशी स्वयं या उनके अधिकृत अभिकर्ता इन अधिकारियों को व्यय लेखा प्रस्तुत करेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: