मंगलवार, 24 फ़रवरी 2009

नगर निगम द्वारा इस वर्ष नव संवत्सर महोत्सव 26 से 28 मार्च तक मनायेगा

नगर निगम द्वारा इस वर्ष नव संवत्सर महोत्सव 26 से 28 मार्च तक मनायेगा

ग्वालियर दिनांक 21.02.2009& नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस वर्ष नव संवत्सर का आयोजन 26 मार्च से 28 मार्च के बीच बनाया जावेगा। इन तीनों दिन भव्य आयोजन किये जावेंगे, इसके लिये संस्कार भारती, ग्वालियर द्वारा आयोजन की संकल्पना तथा संयोजन करने की सहमति व्यक्त की गई है। कार्यक्रम में देश के ख्यातिनाम कलाकार कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जावेगी।

       इस बार नव सवंत्सर में इन तीन दिन के कार्यक्रम के अतिरिक्त शहर में 15 स्थानों पर श्रृख्लाओं का आयोजन किया जावेगा। यह श्रृख्लायें 01 मार्च से प्रांरभ कर दी जावेगी। इन श्रृख्लाओं में सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किये जावेंगे जिससे नागरिकों में नव संवत्सर के प्रति आकर्षण उपलब्ध हो सके।

       नव संवत्सर महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां प्रांरभ कर दी गई हैं जिसमें काला हाण्डी लेखक कला परिषद, भवानी पटना द्वारा सम्बलपुरी लोक नृत्य हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त पं. विकास खसलकर द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु अपनी सहमति प्रस्तुत की जा चुकी है। अन्य कलाकारों से एवं संस्थाओं से सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है कि वे भी इस महात्सव अपनी कला की प्रस्तुति प्रस्तुत करने हेतु सहमति उपलब्ध करावें।

 

1 टिप्पणी:

गर्दूं-गाफिल ने कहा…

gwalior samachar e news ke mamle me gwalior ka leader hai. is pr aaj pehli bar nzr padi . aachchha
laga .
navsmvtsr mahotsv me deep prjwln krne prdesh ke prmukh sachiv aa rhe hein . sayeeduddin dagr sahb ki dhrupd sandhya ka aayojn ek bahut badi uplbdhi hogi.
prchar shrukhla me 4 karkrm ho chuke hain , sahar me khoob utsah dikhai pd rha hai .
gudi pdva pr is karyakrkm ka bahut logo ko besbri se intzar rhta hai.
hoskta hai yh karyakram kuchh dino me khjuraho utsav jaisi bhvyata prapt kr le .
mahapaur aayukt aur jansampark aadhikari sahit nigm prshashn ka isme shyog aur ruchi bhartiya sanskruti ke upaskon ko anand aur sambal prdan karta hai.unhe bhi badahi.