नौ फरवरी को फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन
ग्वालियर 7 फरवरी 09। आगामी 9 फरवरी को स्थानीय पड़ाव स्थित कला वीथिका मे राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शाम साढ़े 6 बजे महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर उद्धाटन एवं सर्वश्रेष्ठ फोटो ग्राफरों को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर इंग्लैण्ड के कार्डिफ स्कूल ऑफ आर्ट एण्ड डिजाइन की आर्ट गैलरी के डायरेक्टर एवं प्रख्यात चित्रकार श्री रिचर्ड कोक्स भी मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी 10 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रात: 11 बजे से शाम 8 बजे देखी जा सकती है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें